कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में पोस्टर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से कैंसर से बचाव और उसके उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान बच्चों ने स्वस्थ आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने, तंबाकू व शराब से दूरी बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। पोस्टरों के माध्यम से हेल्दी फूड के सेवन और पैकेट फूड एवं जंक फूड से बचने का संदेश दिया गया। रश्मि लड्ढा ने कहा कि कैंसर से लड़ने वाले मरीजों के लिए सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक समर्थन अत्यंत आवश्यक है। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के इलाज के लिए सेल थेरेपी और नई तकनीकों पर आधारित उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.