जमशेदपुर, मार्च 28 -- बच्चियों को भविष्य में गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए निःशुल्क एचपीवी (हयूमन पेपिलोमावायरस वैक्सीन) वैक्सीन लगाने का अभियान जिले में 30 मार्च से शुरू होगा। झारखंड में पहली बार कैंसर से बचाव में वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि, बिहार व अन्य राज्यों में पहले से सरकारी अस्पतालों में 9 से 14 वर्ष तक की बच्चियों को यह वैक्सीन लग रही है। आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर और अनुमंडल अस्पताल में करीब 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को वैक्सीन की सुविधा मिलेगी। यह अभियान चरणबद्ध चलेगा। मालूम हो कि बच्चियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव का वैक्सीन लगाने का दो दिवसीय प्रशिक्षण भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें जिला आरसीएच पदाधिकारी के साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के भी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए थे। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.