हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार राज्य में 28 फरवरी से ह्मूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका शुभारंभ जिले में भी उसी दिन किया गया। इस अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल खुराक दी जा रही है, जिसका लक्ष्य शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। समीक्षा के दौरान टीकाकरण की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.