गाजीपुर, अगस्त 6 -- सादात। बीआरसी सभागार में गुरुवार को शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और एआरपी उपस्थित रहे। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत उन्हें टीका लगवाने को प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में स्कूलों में सोलर पैनल लगाने, बच्चों को निपुण बनाने हेतु की समय समय पर संकुल की मीटिंग कर उन्हें ज्ञानवर्धक जानकारी देने, स्वयं सहायता समूहों के द्वारा ड्रेस वितरण करने आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान एआरपी संतोष कुमार सिंह, डा. रमेश कुमार राय, मनोज कुमार मिश्र, रविन्द्र कुमार, अजय सोनकर, राजबहादुर सिंह, राजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...