रांची, मई 2 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कैंसर बचाव अभियान के तहत किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई। तायरबेडा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पड़ासु) की सहिया राधिका देवी की अगुवाई में पांच किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरुपमा निलम लकड़ा और डॉ. अभय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अहम भूमिका निभाती है। अधिकारियों ने कहा कि वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं। इस मौके पर बीपीएम राजेश कुमार, कीर्ति करमिला खलखो, कृष्ण प्रमाणिक सहित अन्य स्वास्थ्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.