प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने आशा बहुओं संग बैठक कर उनको प्रशिक्षित किया। ह्यूमन पैपीलोमा वायरस और उसके टीके की जानकारी दी। सीपीएम आरती मिश्रा, एआरओ राम ललित चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबागंज में रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा। यह टीका बुधवार को लॉन्च हुआ जो किशोरियों के गर्भाशय में होने वाले कैंसर से बचाव करेगा। यह टीका केवल एक बार लगाया जाएगा इसका कोई साइड एफेक्ट नहीं है। इस मौके पर किरन वर्मा, सुनीता पटेल, आदेश वर्मा, इस राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.