जहानाबाद, मई 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कैंसर प्रतिरक्षण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका दिया जा रहा है।

विशेष टीकाकरण अभियान इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर बालिकाओं को जागरूक करते हुए टीका लगाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में 18 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की अपील स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता...