कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोलासी में 15 वर्ष तक के किशोरियों के लिए गार्डासिल एचपीवी टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। आयोजित विशेष अभियान का उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर, से सुरक्षा प्रदान करना है। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ तथा भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में किशोरियों ने टीका लगवाया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी आमिर खान, एएनएम करुणा कुमारी, सोनम संगम, राजनंदनी कुमारी, अहेल्या देवी एवं आशा कार्यकर्ता बेबी देव...