बेगुसराय, फरवरी 9 -- बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में सोमवार को कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। जिला सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय सिंह, डॉ. चंदन कुमार चौधरी, डॉ. शिवानी भारती, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. निशिकांत आदि ने कहा कि कैंसर शरीर की कोशिकाओं का रोग है। सामान्यतः कोशिकाएं नियंत्रित तरीके से बढ़ती और गुणा होती हैं, लेकिन कभी-कभी कोशिकाएं असामान्य हो जाती हैं और बढ़ती रहती हैं। असामान्य कोशिकाएं मिलकर एक गांठ बना सकती हैं जिसे ट्यूमर कहते हैं। कैंसर कोशिकाएं किसी भी प्रकार के ऊतक से उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए वास्तव में कैंसर लगभग 100 अलग-अलग बीमारियों को संदर्भित करता है। कई रासायनिक, भौतिक और जैविक कारक ऐसे हैं जो कोशिका संरचना में गड़बड़ी पैदा करते हैं और कैंसर का कारण बनते हैं। इन्हें कार्सिनोजेन कहा जाता है। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.