रिषिकेष, मई 30 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों को इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, तीमारदारों तथा बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीन हिम्स डॉ. ए शारीफ ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इसके दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं। यह भी पढ़ें- कैंसर से बचने को तंबाकू छोड़ें तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के ल...