मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में कैंसर ग्रसित बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच किया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी की मौत 21 अप्रैल की सुबह बीएचयू वाराणसी से मऊ जिला अस्पताल लाते समय हो गया था। मृतक बुजुर्ग बंदी काफी दिनों से कैंसर रोग से ग्रसित था। मृतक बंदी के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला निवासी 65 वर्षीय शंकर दयाल दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में दोषी होने के बाद जिला कारागार में वर्ष 2024 से निरुद्ध था। वह काफी दिनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित था। एक दिन पूर्व सोमवार को तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वापस जिला...