रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- खटीमा। कैंसर से पीड़ित पुलिसकर्मी का गुरुवार को देहांत हो गया। देर रात मृतक पुलिसकर्मी का पोस्टमार्टम किया गया। पंचवटी कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी भूपाल चंद 45 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह 2023 से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने गुरुवार को अपने निवास पर अंतिम सांस ली। देर रात ही उच्चाधिकारियों की अनुमति पर डॉक्टर निशिकांत ने उनका पोस्टमार्टम किया। शुक्रवार सुबह उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...