कौशाम्बी, मार्च 3 -- अभिसूचना विभाग (एलआईयू) में तैनात मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश प्रजापति का कैंसर से लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह अवकाश पर अपने पैतृक गांव गहतौली, पोस्ट देवगांव, थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर में थे। मंगलवार को घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवप्रकाश प्रजापति पिछले तीन वर्षों से अभिसूचना विभाग में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अभिसूचना अधिकारी तेगबहादुर सिंह, एलआईयू प्रभारी आशीष सचान, एसआई अनिल मिश्रा व एसआई सिराज, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, कृष्ण कुमार, प्रदीप सिंह यादव, सोहेल खान सहित करीब 40-50 अधिकारी व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.