रामगढ़, दिसम्बर 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि वार्ड नंबर 8 के निवासी उपेंद्र महली पिछले पांच वर्षों से कैंसर से लड़ते हुए जीवन की कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। मुंह के कैंसर से पीड़ित उपेंद्र महली कभी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, लेकिन बीमारी ने उनकी काम करने की क्षमता ही छीन ली। लगातार बढ़ते इलाज के खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। घर की हालत यह है कि दवाइयों और उपचार के खर्च जुटाना भी मुश्किल हो गया है। इस संकट की घड़ी में ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने उपेंद्र महली और उनके परिवार को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों से आर्थिक सहायता दिलवाने में भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, आगे भी मदद जारी रखने का आश्वासन दिया है, ताकि उपेंद्र महली का उपचार बाधित न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.