कैंसर से जूझ रही महिला प्रधान की मौत
जौनपुर, मई 24 -- खुटहन (जौनपुर)। मरहट गांव की प्रधान 57 वर्षीय सुमन सिंह पत्नी सतेंद्र उर्फ कलेंडर की रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह लगभग दो दशक से चेस्ट कैंसर से पीड़ित चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति ने दिया। सुमन सिंह अत्यंत सरल-सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की थी। गांव के हर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उनके निधन की खबर से गांव के लोग शोकाकुल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.