औरंगाबाद, मई 2 -- हसपुरा प्रखंड के टनकुपी गांव के वार्ड संख्या 2 केंद्र संख्या 81 पर कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका कुंती देवी का शनिवार को निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सीपीआई अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थी। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही थीं। इधर आंगनबाड़ी केंद्र पर एक सेविका सरिता देवी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें सेविकाओं, सहायिकाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...