नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित बाल चिकित्सालय में शुक्रवार को पीजीआई चाइल्ड हेल्थ नोएडा में अन्वेषण 2026 आयोजित किया गया। इसमें देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ, नीति निर्माता और सामाजिक नागरिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कैंसर उत्तरजीविता से जुड़ी चुनौतियों, जीवन गुणवत्ता और दीर्घकालिक देखभाल पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञों के मुख्य भाषण सत्रों से हुई, जिसमें कैंसर उत्तरजीविता को उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता बताया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने गैर-संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत उत्तरजीविता सेवाओं को जोड़ने की संभावनाओं पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.