औरंगाबाद, फरवरी 24 -- हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य और पूर्व पंच प्रतिनिधि भीम सिंह को मंगलवार को हसपुरा बुनियादी केंद्र पर उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए ई-रिक्शा दिया गया। उन्होंने हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतकर नई मिसाल पेश की थी। 29 अक्टूबर 2024 को सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव के प्रयास से उन्हें इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन कर उनका कैंसर का इलाज किया गया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान संक्रमण के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा। इससे उनके चलने-फिरने में काफी कठिनाई उत्पन्न हो गई। पैर कटने व इलाज के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आजीविका और आवागमन की थी। इस कठिन परिस्थिति में सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव और पंचायत समिति प्रतिनिधि राजू कुमार लगातार उनके सहयोग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.