कैंसर सर्वाइवर्स को किया सम्मानित
अलीगढ़, जून 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में गुरुवार को कैंसर सर्वाइवर सम्मानित किए गए। अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित समारोह का शुभारंभ हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, फिजीशियन डॉ. विपिन गुप्ता व आईएमए अलीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने किया। कैंसर सर्वाइवर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. भरत ने कहा कि कैंसर अब डर का नहीं, बल्कि जागरूकता, समय पर पहचान और उचित उपचार का विषय है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कैंसर का सफल उपचार संभव है। डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि कैंसर रोगियों व उनके परिजनों को अप्रमाणित उपचारों, झोलाछाप चिकित्सकों और भ्रामक दावों से सावधान रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- कैंसर सर्वाइवर्स को किया सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.