लखनऊ, अप्रैल 24 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को आधुनिक इलाज मिलना फिलहाल अफसरों की सुस्ती और टेंडर विवादों के बीच फंस गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में उपकरणों के लिए आवंटित 19 करोड़ रुपये का बजट खर्च न हो पाने के कारण शासन को वापस लौट गया। अब संस्थान प्रशासन ने पत्र लिखकर दोबारा वित्तीय स्वीकृति मांगी है ताकि 26 प्रकार के उपकरणों और फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा सके। शासन ने संस्थान में उपकरण और फर्नीचर की खरीद के लिए 19 करोड़ रुपये 9 अक्तूबर 2025 को दिए थे। संस्थान में अफसरों की लापरवाही के चलते छह महीने में खरीद पूरी नहीं हो सकी और 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही बजट सरेंडर करना पड़ा। अब संस्थान ने चालू वित्तीय वर्ष में नए उपकरण खरीद के लिए मिले बजट से पुराने उपकरणों व फर्नीचर की खरीद की अनुमति मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.