कैंसर संस्थान में शान से लहराया तिरंगा, मरीजों की सेवा राष्ट्रसेवा
लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चकगंजरिया स्थित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, डॉक्टर, रेजिडेंट, नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर की। इसके बाद संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।निदेशक डॉ. भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अपने अधिकारों के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्', 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुलपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.