लखनऊ, फरवरी 18 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के मरीजों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की पहली प्रोटॉन बीम थेरेपी मशीन कैंसर संस्थान में स्थापित की जाएगी। इस तकनीक से सीधे ट्यूमर पर वार किया जा सकता है। स्वस्थ्य कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचता है। यह निर्णय बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता हुई 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया। बैठक में संस्थान के कई अहम मुद्दों को रखा गया। प्रोटॉन बीम थेरेपी मशीन देश के दो संस्थानों में लगी है। इसमें चेन्नई का निजी संस्थान है। दूसरी मशीन मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में स्थापित है। कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण ने बताया कि 750 करोड़ रुपये की लागत से संस्थान में प्रोटॉन बीम थेरेपी मशीन स्थापित की जाएगी। इसमें मशीन के बंकर निर्माण की कीमत भ...