कैंसर संस्थान में जन औषधि केंद्र खुलेगा, मिलेगी सस्ती दवा
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में इलाज करा रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत की खबर है। संस्थान में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। यहां मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बाजार से काफी कम कीमत पर मिल सकेंगी।शुक्रवार को कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, बी-पैक्स सोनई कजेरहा के सचिव अभिषेक सहाय और अलका सिंह के बीच करार हुआ। डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि जनऔषधि केंद्र में मरीजों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। लंबे समय तक इलाज कराने वाले कैंसर मरीजों को राहत मिलेगा। उन्हें दवाओं के लिए अस्पताल परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कैंसर मरीज के तीमारदारों को रात में भी मिलेगा भोजन कम कीमत पर जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल मरीजों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.