लखनऊ, फरवरी 17 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू हो गया है। असाध्य योजना का बजट खत्म होने से मरीज का इलाज अटक गया था। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। योजना में पंजीकृत मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे। कैंसर संस्थान में करीब एक माह से असाध्य योजना का बजट खत्म हो गया था। लगभग 130 कैंसर मरीज योजना में पंजीकृत हैं। कई मरीजों का इलाज बजट के अभाव में रुक गया था। मरीज लगातार संस्थान के डॉक्टरों के पास चक्कर काट रहे थे। लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही थी। बीते शनिवार को बजट खत्म होने और असाध्य मरीज का इलाज फंसने से संबंधित खबर 'हिंदुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद शासन के अफसर हरकत में आए। उन्होंने संस्थान के प्रस्ताव को आनन फानन मंजूरी दी। संस्थान के ख...