लखनऊ, फरवरी 12 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फंस गया है। असाध्य योजना के तहत गरीब मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। बजट खत्म होने से यह नौबत आई है। संस्थान प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को कई पत्र लिखे। लेकिन एक माह बाद भी अब तक बजट संस्थान को नहीं मिला है। इसका खामियाजा गरीब कैंसर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कैंसर संस्थान की ओपीडी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। लगभग 300 बेड हैं। ज्यादातर बेड भरे रहते हैं। प्रदेश भर से कैंसर पीड़ित संस्थान में इलाज के लिए आ रहे हैं। संस्थान में गरीब मरीजों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय, आयुष्मान, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री राहत कोष व असाध्य योजना शामिल है। सितंबर 2022 से कैंसर संस्थान में योजना शुरू हुई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.