लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चार फरवरी से 11 फरवरी तक कैंसर स्क्रीनिंग सप्ताह के दौरान कैंसर की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग ने जीविका दीदियों के साथ बैठक किया। जिसमें उन्हें अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कैंसर संदिग्ध महिला की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। कैंसर स्क्रीनिंग इंचार्ज डॉ आशीष कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर बीमारी की पहचान कर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। जीविका दीदियों को विशेष रूप से लिकोरिया, स्तन में गांठ तथा गिल्टी जैसी समस्या से पीड़ित संदिग्ध महिला को चिन्हित करना है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यदि किसी महिला में इन लक्षण की शिकायत पाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.