कैंसर रोग विशेषज्ञों ने बचाव व स्क्रीनिंग के दिए टिप्स
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- शहर के अस्पताल सभागार में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को ब्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से आए वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ ने कैंसर से बचाव, स्क्रीनिंग के बारे में बताया। डॉ. नीरज टंडन ने आरोग्यं डायग्नोस्टिक के डॉ. कुमार शरद सिन्हा के साथ सर्वाइकल कैंसर पर जानकारी दी। एचपीवी वैक्सीन व सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के बारे में बताया। महिला चिकित्सकों के साथ विचार विमर्श किया। सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. राधा टंडन, डॉ. पीएल सिंह, डॉ. इंदिरा चोपड़ा, डॉ. रूबी मेहता, डॉ. अभिलाषा सिंह व डॉ. प्रणति नारायण सहित अन्य डाक्टरों ने व्याख्यान में हिस्सा लिया। डॉ. कुमार शरद सिन्हा ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग टेस्ट में पेप्समियर व लिक्विड बायोप्सी तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.