घाटशिला, फरवरी 26 -- जादूगोड़ा,संवाददाता। ग्रुप केंद्र जमशेदपुर ( जादूगोड़ा) में क्षेत्रीय कावा के तत्वाधान में हृदय संबंधित रोगों व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य जवानों और उनके परिवारों को हृदय से संबंधित रोग व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम रमेश कुमार , डीआईजी ,ग्रुप केंद्र, जमशेदपुर तथा रेनू सिंह, क्षेत्रीय कावा प्रमुख, के समर्थन निर्देशन में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में डीआईजी ने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से कैंसर तथा हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने जवानों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इस अवसर पर डॉ. उर्मिला गारी, डीआईजी मेडिकल डॉ. मीना नवीन (सीएमओ) ने महिला कैंसर, विशेष रूप से स्तन एवं गर्भाशय कैंसर ...