कैंसर रोगी के परिजन को मदद का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कैंसर रोगी के परिजन को भी ठगी का शिकार बनाया। मदद करने का झांसा देकर उनके खाते से 1.20 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में गढ़वा निवासी प्रभाश कुमार पांडेय ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रभाश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कैंसर रोग से पीड़ित हैं। एक महीने से रांची स्थित कैंसर अस्पताल में वह मां का इलाज करा रहे हैं। 13 सितंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया और मदद करने का झांसा देकर उनसे खाते की जानकारी ली। कुछ देर बाद उनके खाते से राशि की निकासी कर ली। इसके बाद वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.