वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी कला कस्तूरी ने कैंसर जागरूकता अभियान के तहत कैंसर दिवस के अवसर पर 'हमारे चैंपियन' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कैंसर सर्वाइवर प्रो. आशा यादव से डॉ. शबनम ने संवाद किया। डॉ. आशा यादव ने बताया कि उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर हुआ था। कैंसर शब्द सुनते ही घबरा गईं। घर के सभी सदस्य रो रहे थे। सबको समझाया और खुद को हिम्मत बंधाते हुए इस मुश्किल रास्ते पर चलने के लिए तैयार किया। डॉ. आशा ने कहा कि कैंसर से लड़ने के लिए जरूरी है कि आपका परिवार, मित्र-रिश्तेदार सब आपके साथ खड़े हों। उन्होंने बताया कि अगर संभव हो तो इलाज अपने ही शहर में कराएं, जिससे आप अपने परिवार के बीच में रह सकें। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह लेखन कार्य में लग गईं। इलाज के दौरान उन्होंने लगभग चार सौ पेज की किताब लिख डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.