इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी के साथ कीमोथेरेपी की भी सुविधा है। रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभागध्यक्ष डा. कैलाश मित्तल ने बताया कि कैंसर के मरीजों की टयूमर मार्कर्स बायोप्सी सीटी स्कैन एमआरआई एक्स-रे की जाँचे की जाती हैं । रेडियोथैरेपी की मशीन आ चुकी है रेडिएशन ऑनकोलॉजी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग का काम चल रहा है इसके तैयार होते ही रेडियोथैरेपी की सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगी। 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कमरा नंबर 123 में प्रतिदिन कैंसर के मरीजों के लिए ओपीडी संचालित की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि ढाई सौ वेड के कैंसर हॉस्पिटल के लिए भी सरकार से स्वीकृति मिल गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...