अंबेडकर नगर, मार्च 11 -- अम्बेडकरनगर। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है। लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पूर्व में कार्यरत रहे वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा अब हर बुधवार को अम्बेडकरनगर में रहकर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे। डॉ.अभिषेक ने बताया कि उन्होंने यहां आना शुरू कर दिया है। प्रत्येक बुधवार जनपद में रहकर जरूरतमंद मरीजों से मुलाकात करेंगे। वे पूर्वांचल कैंसर हॉस्पिटल में बैठकर विशेष रूप से कैंसर से संबंधित रोगों के मरीजों को परामर्श और मार्गदर्शन देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.