मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाली पाकिस्तानी मूल की कैंसर पीड़ित महिला की गुरुवार को मौत हो गई। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। कॉलोनी निवासी सफीकुद्दीन की शादी वर्ष 2017 में पाकिस्तानी मूल की आफिया रियाज से हुई थी। परिजनों ने बताया कि आफिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। बुधवार देर शाम उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...