कैंसर पीड़ित परिवार को मिली राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता
देहरादून, मई 16 -- देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न जिला स्तरीय प्रोजेक्ट, सीएसआर फंड, रायफल क्लब मद अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहायता दी जा रही है। जिला प्रशासन ने आर्थिक संकट से जूझ रहे कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। रायपुर क्षेत्र की एक महिला, जिनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। परिवार पर लगभग 71 हजार रुपये का ऋण बकाया था। लगातार इलाज एवं घरेलू खर्चों के कारण परिवार दयनीय स्थिति में पहुंच चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से ऋण की सम्पूर्ण धनराशि जमा कराते हुए परिवार को ऋणमुक्त कराया। 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.