लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी एक युवक लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। बताते हैं कि परिवार के लोग एक पड़ोस में कार्यक्रम में गए थे, इतने में उसने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी जंगली का 35 वर्षीय बेटा अशोक कुमार लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था, बताते हैं कि वह लंबे से इलाज भी करा रहा था, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में गुरूवार की देर शाम जब घर पर कोई नहीं था तो उसने घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...