बदायूं, मई 9 -- क्षेत्र के गांव सिरसौली में कैंसर पीड़ित होरीलाल की बेटी विमलेश का विवाह क्षेत्र के लिए मिसाल बन गया। जहां कई संस्थाओं और प्रशासन ने मुंह मोड़ा, वहीं किसान नेता राजेश सक्सेना और रिटायर फौजी रमेश पाल ने बीड़ा उठाकर धूमधाम से शादी संपन्न कराई और समाज को एकजुटता का संदेश दिया। इस विवाह समारोह में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और स्थानीय दिग्गजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसान नेता राजेश सक्सेना ने पत्नी सहित कन्यादान कर विमलेश को विदा किया। समारोह में विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, बृजपाल प्रजापति और सुरेश दीवान जैसे नेताओं ने वर-वधू शिवम-विमलेश को आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर सांसद व विधायक प्रतिनिधियों सहित पंकज सक्सेना, विनीत शर्मा और रविंद्र पटेल ने भी सहयोग किया।प...