बांदा, मार्च 5 -- बांदा। पैलानी थाना व कस्बा निवासी कैंसर पीड़ित वृद्धा केन नदी में पड़ी मिलीं। लोग आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेहंदी जोगी ने थाना पैलानी में सूचना दी कि उनकी 68 वर्षीय मां रामबाई काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित है। रात में 3 बजे घर से बिना बताए वह बाहर निकल गईं। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिलीं। सूचना पर तत्काल प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद सरोज ने परिजनों के साथ मिलकर उपरोक्त वृद्धा की खोजबीन की तो वह के नदी के नीचे पानी में जीवित अवस्था पर मिलीं। उन्हें उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भेजा गया है। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.