फिरोजाबाद, मार्च 1 -- थाना दक्षिण के मोहल्ला हुमायूंपुर में शनिवार रात एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। हिमायूंपुर निवासी 35 वर्षीय टिंकू पुत्र गंगाराम काफी समय से कैंसर रोग से पीड़ित चल रहा था। जिसका परिजनों ने काफी उपचार कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। उसने शनिवार की रात अपने अंगोछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को काफी देर से युवक के फांसी लगाने की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...