कैंसर पीड़ित महिला से मारपीट
नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-14ए में सब्जी विक्रेता को पीटने से बचाना एक दंपति को भारी पड़ गया। चार लोगों ने मिलकर दंपति से मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक उनकी पत्नी कैंसर की मरीज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14ए निवासी ललितेश्वर झा ने पुलिस को बताया कि वह पांच अप्रैल की रात करीब 10 बजे गेट नंबर-4 के बाहर पत्नी के साथ मिलकर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता को बबलू, सोनू उर्फ कैफ, अमन और रमन पीट रहे थे। उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने लोहे की रॉड से उनकी पत्नी को मारा। बीचबचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी कैंसर की मरीज है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.