कैंसर पीड़ित महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
बांदा, मई 31 -- बांदा। कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला ने शनिवार रात ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उसकी 75 वर्षीय मां फूलमती पत्नी चंद्रपाल अलग रहती थी। रात को वह किसी वक्त ताला लगाकर घर से बाहर निकल गई। उसने रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर लिया। सुबह जब लोगों ने क्षत-विक्षत शव देखा तो उसे पहचान लिया। मौत खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि मृतका के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र श्याम लाल पिपराहरी में और मझला पुत्र शिवलाल चित्रकूट में रहता था। शिवप्रसाद मां के पास रहता है। उसने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.