लखनऊ, फरवरी 3 -- केजीएमयू के डॉक्टरों ने पेट व शरीर के दूसरे अंगों तक फैल चुके कैंसर मरीज को राहत देने में कामयाबी हासिल की है। कैंसर की वजह से मरीज कुछ भी खाना नहीं खा पा रहा था। पानी तक पीने पर उल्टी हो रही थी। बिना चीर-फाड़ तार ट्रांसहेपेटिक असिस्टेड पेरोरल डुओडनल स्टेंटिंग से मरीज को राहत प्रदान की है। डॉक्टरों का दावा है कि यह प्रक्रिया केजीएमयू के इतिहास में पहली बार की गई है। पारा निवासी 56 वर्षीय महिला को गॉल ब्लेडर का कैंसर था। धीरे-धीरे कैंसर पेट व लिवर तक फैल गया। इसकी वजह से मरीज को बार-बार उल्टी, भोजन करने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। कुपोषण व जीवन की गुणवत्ता प्रभावित थी। आमतौर पर एंडोस्कोपिक डुओडनल स्टेंटिंग से इलाज किया जाता है। लेकिन महिला की हालत गंभीर थी। मुंह से पेट तक के रास्ते में रुकावट आ गई थी। ऐसे में एंडोस्कोपिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.