नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 31 में मंगलवार को होम अवे फ्रॉम होम का उद् घाटन हुआ। सेक्टर 39 स्थित बाल चिकित्सालय ने मुंबई की सामाजिक संस्था एक्सेस लाइफ के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए कैंसर पीड़ित बच्चों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट का इलाज करवा रहे मरीजों को मेडिकल देखभाल के साथ-साथ रहने, खाने और आराम करने की सुविधाएं भी मुफ्त मिलेंगी। इसमें 14 मरीजों को ठहराने के लिए तैयार किया गया है। इसमें अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ यहां रह सकेंगे। माता-पिता के मानसिक तनाव को कम करने के लिए वरिष्ठ मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...