कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मार कारोबारी ने दी जान, छत पर मिले दोनों के शव
रामपुर, मई 21 -- शाहबाद। नगर के मशहूर बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी ने कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी जान दे दी। रोज की तरह सुबह करीब सवा सात बजे टहलकर घर लौटने के कुछ देर बाद ही करीब साढ़े सात बजे फायर की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी दंपति के रक्तरंजित शव घर की छत पर पड़े मिले, जबकि पास में लाइसेंसी रायफल बरामद हुई। सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें कारोबारी ने खुद को बदनसीब पिता बताते हुए बीमार पत्नी को साथ ले जाने का जिक्र करते हुए बच्चों से माफी मांगी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि परिजनों की ओर से असलहा साफ करने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.