हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कालोनी निवासी एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने बेटे के साथ हुई ठगी के मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने खुद को बड़े ड्रग माफिया ग्रुप से जुड़ा बताकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां दीं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। अतुल शर्मा पुत्र शशी कुमार शर्मा निवासी साकेत कालोनी थाना हाथरस गेट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके बेटे विक्रांत के साथ रिया व उसके स्वजन निवासी एसडीएम कोर्ट के पीछे भरत डेरी वाली गली, थाना विलासपुर, जिला रामपुर द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर षड्यंत्र के तहत करीब 5.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी। यह भी पढ़ें- पति की हत्या में...