कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। तीसरी बार कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आई जागृति पांडेय की मदद को लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सदर विधायक प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे और जागृति का हाल जाना। इस दौरान लोगों ने उनकी आर्थिक रूप से सहायता की। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद जागृति के हौसले और हिम्मत को देख लोगों ने उन्हें सलाम किया। उनके जज्बे को देख लोगों ने उम्मीद जताई कि वह तीसरी बार भी इस खतरनाक बीमारी को मात देकर एक जिंदगी की शुरुआत करेंगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 4 फरवरी को 'उम्मीद की 'जागृति' कैंसर से लड़ रही तीसरी बार जंग' के शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वैलर्स के उमंग खेतान, समाजसेवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.