कैंसर पीड़ित छात्रा के लिए एकत्र की धनराशि
चम्पावत, जून 10 -- जगदीश राय, लोहाघाट। कैंसर पीड़ित छात्रा की सहायता के लिए रामलीला कमेटी और देवांचल सेवा संस्थान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। श्रीराम कथा के दौरान 80 हजार रुपये एकत्र कर छात्रा के परिजनों को सौंपी। मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताया कि लोहाघाट के रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कैंसर पीड़ित छात्रा पायल फर्त्याल के लिए सहयोग अभियान चलाया। बताया कि छात्रा के इलाज के लिए 80 हजार रुपये जुटाए गए। -- यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित छात्रा के लिए एकत्र की धनराशि यह भी पढ़ें- कथा सुनने में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.