हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवार की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। संस्था की ओर से कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया के परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि देश सेवा में कार्यरत रहे कैप्टन वल्दिया मंच संचालन से भी जुड़े रहे हैं। 80 वर्ष की आयु में उनके जवान बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट आ गया। इसी बीच उनकी इकलौती बहू नंदा वल्दिया कैंसर से पीड़ित हो गईं, जिससे परिवार की स्थिति और कठिन हो गई। इस मौके पर सचिव हेमा मेलकानी, उपाध्यक्ष दया बिनवाल, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, हेमा चिलवाल, रीता पांडे, लीला मनराल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.