कौशाम्बी, फरवरी 28 -- सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह डीएफसी लाइन पर मिला शव कैंसर पीड़ित टिल्लू का था। सोशल मीडिया में वायरल फोटो देख पीएम हाउस पहुंचे बेटे ने उसकी शिनाख्त की है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गुजरी डीएफसी लाइन पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला था। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का तमाम प्रयास किया था। कामयाबी नहीं मिलने पर लाश पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की गई थीं। इन्हीं तस्वीरों को देखकर देर शाम टेंगाई गांव निवासी संदीप पीएम हाउस पहुंचा। उसने दिवंगत की पहचान अपने पिता 54 वर्षीय टिल्लू पुत्र स्व. मटरू के रूप में की। बताया कि दिवंगत पिता को कैंसर था। काफी इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.