कोडरमा, फरवरी 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मंडरिया निवासी कैंसर पीड़ित अर्जुन ठाकुर के घर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। टीम ने अर्जुन ठाकुर की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा आगे के इलाज, दवा और नियमित जांच से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने परिजनों को दवाओं के नियमित सेवन, पौष्टिक आहार और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार तिवारी, मुखिया इरफान अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.