रांची, सितम्बर 21 -- रांची। प्रतिवर्ष 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है, जिसका इस वर्ष संदेश 'आशा और समर्थन लाएं' है। यह दिन विशेष रूप से कैंसर से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना, संबल और सहयोग व्यक्त करने के लिए समर्पित है। प्रेम और उम्मीद का प्रतीक गुलाब देकर इस अवसर पर मरीजों का मनोबल बढ़ाया जाता है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा जागरुकता कार्यक्रम, गुलाब वितरण और परामर्श शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मरीज खुद को अकेला न समझें। यह भी पढ़ें- विश्व गुलाब दिवस - झारखंड की मिट्टी में खिल सकता है गुलाब का कारोबार यह भी पढ़ें- आयुष्मान से कैंसर मरीजों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...